भरत भूषण तिवारी को श्रद्धांजलि, निष्पक्ष जांच की मांग
👇👇👇👇👇👇👇
बोकारो विकास फोरम के तत्वावधान में शनिवार को शहीद भगत सिंह चौक, बसंती मोड़, सेक्टर-9 में भरत भूषण तिवारी की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा एवं शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
वक्ताओं ने कहा कि भरत भूषण तिवारी ने समाज और क्षेत्र के हितों के लिए निस्वार्थ भाव से संघर्ष किया तथा जनहित के मुद्दों को लगातार उठाया। उन्होंने मामले की निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध मृत्यु की सच्चाई सामने आना आवश्यक है। सभा में न्याय, जवाबदेही और मानवाधिकारों की रक्षा पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम में बोकारो विकास फोरम के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, संगठन सचिव वीरेंद्र कुमार चौबे, दिलीप कुमार सिंह, पंकज कुमार सिंह, जनार्दन कुमार, तापस कुमार, धनंजय कुमार सिंह सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। अंत में सभी ने न्याय एवं सत्य की स्थापना के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।
Chas, Bokaro | Jun 21, 2026