अलवर: मालाखेड़ा में बुजुर्ग महिला के गले से 45 हजार की पथड़ी लूटी, विरोध करने पर काटी गई उंगली
Alwar, Alwar | May 11, 2026 मालाखेड़ा। कस्बे में मंगलवार देर रात जोहड़ वाले हनुमान मंदिर के सामने गाड़िया लोहार परिवार में सो रही बुजुर्ग महिला के गले से अज्ञात बदमाश 45 हजार की सोने की पथड़ी काटकर ले गया। विरोध करने पर धारदार हथियार से महिला की उंगली काट दी। घटना रात करीब 3:30 बजे की है। शोर सुनकर आसपास के लोग उठ गए।