धरमपुरी: धार खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: खुजावा जंगल में अवैध बालू रेत का भंडारण जब्त
धरमपुरी नर्मदा नदी तटों बड़े पैमाने पर फलफूल रहे रेत के अवैध भंडारण पर जिला खनिज विभाग ने कार्रवाई कर बालू रेत की करीब 100 ट्राली रेत जब्त की है।बता दे विगत कई दिनों से क्षेत्र में रेत माफिया सक्रिय थे। और रात के अंधेरे में बेखौफ होकर नर्मदा नदी को छलनी कर बालू रेत की चोरी कर ट्रैक्टर ट्रालियों से परिवहन कर रेत का भंडारण किया जा रहा था।