अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन पर आधुनिक सुविधाओं का विस्तार
अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन पर 12 मीटर चौड़े नए फुट ओवर ब्रिज (FOB) का निर्माण किया जा रहा है। इस फुट ओवर ब्रिज पर लिफ्ट की सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे यात्रियों को प्लेटफॉर्म क्रमांक 1 से प्लेटफार्म क्रमांक 3, 4 एवं 5 पर आने-जाने में सुविधा मिलेगी।
लिफ्ट की यह सुविधा विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों के लिए सहायक सिद्ध होगी। इससे उन्हें एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म तक पहुंचने में आसानी होगी और यात्रियों की आवाजाही अधिक सुगम बनेगी।
यह आधुनिक सुविधा सिंहस्थ के दौरान श्रद्धालुओं एवं यात्रियों की आवाजाही को सुगम बनाने के साथ-साथ सामान्य दिनों में भी उपयोगी सिद्ध होगी।
पश्चिम रेलवे, रतलाम मंडल यात्रियों को सुरक्षित, सुगम एवं बेहतर यात्रा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।
#laxmibainagar #indore #train #railwaystation #new inf
Indore, Indore | Oct 15, 2026