नवीन दायित्व के पश्चात मुख्यमंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से मिले श्री दीपक जैन ‘टीनू’
भारतीय जनता पार्टी, मध्यप्रदेश के प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष नियुक्त होने के पश्चात श्री दीपक जैन ‘टीनू’ जी ने आज भोपाल में मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी से तथा भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल जी से सौजन्य भेंट की।
इस दौरान दोनों वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें नवीन दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं तथा अपना स्नेह और मार्गदर्शन प्रदान किया।
Indore, Indore | Nov 24, 2026