चूरू: रेलवे ओवरब्रिज पर बाइक से स्टंट करना युवक को पड़ा भारी, कालिका टीम ने बाइक की की सीज
Churu, Churu | Sep 2, 2026 चूरू-जयपुर रेलवे ओवरब्रिज पर बुधवार शाम बाइक से स्टंटबाजी करना एक युवक को भारी पड़ गया। राहगीरों और वाहन चालकों की जान जोखिम में डालकर स्टंट करने की सूचना पर कालिका टीम और यातायात पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। हालांकि पुलिस टीम के मौके पर पहुंचने से पहले ही युवक बाइक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर यातायात पुलिस थाने पहुंचाया,