शामली: शामली में बधेव बाईपास पर जाम लगाने के मामले में पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, युवक की मौत पर हुआ था हंगामा
Shamli, Shamli | Aug 21, 2026 शामली के आदर्श मंडी क्षेत्र के बधेव बाईपास पर गुरूवार को बधेव के ग्रामीणों द्वारा जाम लगाते हुए हंगामा किया था। इससे पूर्व गांव के ही रोहन नाम के युवक की सड़क दुर्घटना में 20 अगस्त को मौत गई थी। पुलिस गुरूवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव ले जा रही थी, तभी परिजनों व ग्रामीणों ने हंगामा किया था। पुलिस ने इस मामले में 10 नामजद व 10—12 अज्ञात पर केस किया है।