शिवपुरी नगर: जनसुनवाई में किसान ने लगाई न्याय की गुहार, दबंगों पर फसल काटने का आरोप
आज मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान तहसील पोहरी के ग्राम भैंसरावन निवासी किसान आशुतोष सिंघल ने अपनी समस्या को लेकर शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित किसान ने बताया कि उसकी कृषि भूमि सर्वे नंबर 619, 620 और 1200 में गेहूं की फसल खड़ी थी, जिसे गांव के ही कुछ दबंगों द्वारा जबरन काट लिया गया।