नाहन: नाहन में सेवानिवृत्त अध्यापकों की लंबित पेंशन और भत्तों के भुगतान की मांग
Nahan, Sirmaur | Sep 10, 2026 नाहन में राजकीय सेवानिवृत्त अध्यापक संघ की बैठक में 2016 से लंबित रिवाइज्ड पेंशन और एरियर भुगतान सहित 65 से 80 वर्ष पूरी कर चुके सेवानिवृत्त अध्यापकों के भत्तों के जल्द भुगतान की मांग उठाई गई। साथ ही नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया।