रतनी फरीदपुर: NEET छात्रा बलात्कार और मौत मामले में बड़ा अपडेट, हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को मिली जमानत
पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में जिले के NEET छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में आरोपी हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को जमानत मिल गई है। 90 दिन के भीतर पुलिस, CBI टीम चार्जशीट दाखिल नहीं कर सकी, जिसके चलते POCSO कोर्ट ने राहत दी। उस पर साक्ष्य मिटाने और लापरवाही के आरोप हैं। पहले कई बार जमानत खारिज हुई थी। कोर्ट की निगरानी में जांच जारी है।