धमदाहा: प्रखंड मुख्यालय में स्थित बिस्कोमान कृषक सेवा केंद्र बंद रहने से धमदाहा के किसान परेशान
धमदाहा प्रखंड मुख्यालय में स्थित बिस्कोमान कृषक सेवा केंद्र बंद रहने से धमदाहा के किसान परेशान हैं किसानों ने बताया कि इस कृषक सेवा केंद्र के चालू रहने से किसानों को उचित मूल्य पर असली खाद मिल जाता था लेकिन इसके बंद रहने सब किसानों को ज्यादा कीमत देकर बाजार से खाद आदि खरीदना पड़ता है जिसमें नकली खाद की आशंका हमेशा बनी रहती है