जमुई: सरिया लदा ट्रैक्टर ने कार को मारी टक्कर, चार लोग हुए घायल
Jamui, Jamui | Jul 2, 2026 खैरमा-सतगामा मार्ग पर गुरुवार दोपहर 2 बजे सरिया लदे ट्रैक्टर ने एक कार में टक्कर मार दी, जिससे कार सवार चार लोग घायल हो गए। सभी को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के बाद टेंपो चालक फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने नो एंट्री के बावजूद भारी वाहनों के प्रवेश पर सवाल उठाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की।