हाथरस: जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में अपनी बहिन का निकाह कराने आए युवक का मोबाइल हुआ चोरी
हाथरस की कोतवाली मुरसान क्षेत्र के जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में अपनी बहिन का निकाह कराने आए मुस्लिम समुदाय के एक युवक का मंगलवार की सुबह मोबाइल चोरी हो गया। पीड़ित द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम स्थल में मौजूद अधिकारियों को मोबाइल चोरी हो जाने की शिकायत की गई ।