हाथरस: गांव गुबरारी से 20 घंटे से लापता किशोर को खोजने के लिए हाथरस पुलिस ने जनता से की अपील, परिजनों ने दर्ज कराई गुमशुदगी
मुरसान थाना क्षेत्र के गांव गुबरारी से कल दिन सोमवार को दोपहर 3:00 बजे से 13 वर्ष का एक किशोर गायब हो गया !जिसको अभी तक 20 घंटे के करीब बीत चुके हैं! जिसका कोई भी अता-पता नहीं मिल पाया है! परिजनों द्वारा थाने में शिकायत दर्ज हुई आज दिन मंगलवार को सुबह 9:30 बजे के करीब हाथरस पुलिस ने जनता से गुमशुदा की तलाश जैसा पत्र जारी कर किशोर को खोजने के लिए अपील की है