हाथरस: जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में मुख्यमंत्री ने सामूहिक विवाह का आयोजन किया, 354 जोड़ों का विवाह धार्मिक रीति-रिवाज से संपन्न
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधि विधान से पूजा अर्चना कर सदर विधायक अंजना सिंह माहौर, जिलाधिकारी राहुल पांडेय और पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में धार्मिक रीति रिवाज के साथ 354 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया, 18 मुस्लिम जोड़े भी शामिल रहे ।