मोहड़ा: चोरी की सामान चार दिन बाद आहर में फेंका
Muhra, Gaya | Jun 20, 2026 गेहलौर थाना क्षेत्र के पथरौरा गांव में विजय सिंह के बंद घर से चोरी हुई कुछ सामानों को चोरों ने 4 दिन बाद गांव के ही आहर में फेंक दिया। इसकी जानकारी देते हुए विजय सिंह ने बताया कि मंगलवार की देर रात को मेरे बंद घर के मुख्य दरवाजा का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था जिसकी जानकारी बुधवार को मुझे हुई थी।