बिलौटी प्रकरण की न्यायिक जांच हेतु गठित न्यायिक जांच आयोग के अध्यक्ष आरा पहुंचे
आरा
बिलौटी प्रकरण की न्यायिक जांच हेतु गठित न्यायिक जांच आयोग के अध्यक्ष, माननीय न्यायमूर्ति श्री विनोद कुमार सिन्हा, सेवानिवृत्त न्यायाधीश, पटना उच्च न्यायालय का का को भोजपुर आगमन हुआ।
इस अवसर पर उनके द्वारा न्यायिक जांच आयोग हेतु जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए गए कार्यालय एवं कार्यालय परिसर का निरीक्षण किया गया। तत्पश्चात उक्त कार्यालय से न्यायिक जांच की आगे की कार्यवाही का संचालन किया गया।
आयोग द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार मामले से संबंधित अभिलेखों, साक्ष्यों एवं अन्य आवश्यक तथ्यों के संकलन एवं परीक्षण की कार्रवाई की जा रही है।
Arrah, Bhojpur | Jul 8, 2026