कोडरमा: कोडरमा में ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत
कोडरमा - गिरिडीह रेलखण्ड के कोडरमा टाउन स्टेशन के समीप रविवार को 3 बजे अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत बदडीहा निवासी 32 वर्षीय शंकर दास पिता बालेश्वर दास के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार शंकर दास रविवार को अपने घर से दोपहर करीब एक बजे बिना कुछ बताए ही निकल गया था।