कोडरमा: झुमरी तिलैया में मुहर्रम जुलूस में अखाड़ा कमेटियों ने राफेल, मिसाइल और रडार से लोगों को किया आकर्षित
मुहर्रम की दसवीं तारीख रविवार को शहर में जुलूस निकाला गया। जुलूस में भादोडीह, नवादा वस्ती, असनाबाद, झलपो सहित दर्जनों अखाड़ा कमेटियों ने खूबसूरत व नकाशी युक्त ताजिया, आकर्षक मिसाइल एवं निशान के साथ लोगों ने लाठी डंडा और तलवार के साथ अपनी कला का प्रदर्शन किया। भादोडीह अखाड़ा कमेटी की ओर से ऑपरेशन सिंदूर को समर्पित राफेल, मिसाइल, रडार की भव्य झांकी का प्रदर्शन