अटेर: ज्ञानपुरा गांव में मामूली बात पर युवकों ने फरियादी से की मारपीट, पुलिस ने मामला दर्ज किया
Ater, Bhind | May 16, 2026 भिण्ड के फूप थाना इलाके के ज्ञानपुरा गांव में मामूली से बात को लेकर आरोपी युवक ने फरियादी के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की वारदात को अंजाम दे डाला और मौके से फरार हो गए जिस बात की शिकायत पीड़ित युवक ने आज शनिवार दोपहर 2 बजे फूप थाना पुलिस के पास जाकर दर्ज कराई पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है