मांडर: मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने निर्माणाधीन कांटाटोली एवं सिरमटोली फ्लाईओवर की कार्य प्रगति का किया निरीक्षण
Mandar, Ranchi | Mar 6, 2024 मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने रांची में निर्माणाधीन कांटाटोली एवं सिरमटोली फ्लाईओवर की कार्य प्रगति का औचक निरीक्षण किया। मौके पर मुख्यमंत्री ने पथ निर्माण विभाग एवं जुडको के अधिकारियों को कई अहम दिशा-निर्देश दिए। साथ ही मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्माणाधीन फ्लाईओवर का कार्य हर हाल में निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश दिए।