मांडर: करगे में विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने रखी सरना स्थल घेराबंदी निर्माण कार्य की आधारशिला
Mandar, Ranchi | Mar 6, 2024 मांडर प्रखंड अंतर्गत करगे पंचायत के ग्राम करगे मे विधायक योजना मद द्वारा सरना स्थल घेराबंदी निर्माण कार्य का शिलान्यास मांडर विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने किया।शिलान्यास करने से पूर्व, विधायक ने सरना स्थल मे सरना मां के समक्ष माथा टेक्कर आशीर्वाद लिया एवं हाथ जोड़कर अपने विधानसभा क्षेत्र की जनता के खुश हाल जीवन एवं सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना की।