करछना: रोकड़ी गांव से चोरी के आरोप में करछना थाना लाए युवक की हालत बिगड़ी, पुलिस के हाथ-पांव फूले
करछना क्षेत्र के रोकडी गांव का रहने वाला एक युवक को करछना पुलिस ने रविवार को पंखा चोरी करने के आरोप में करछना थाने पर लाया गया था। सोमवार शाम शाम 5:30 बजे के करीब युवक की अचानक तबियत बिगड़ गई। जिसे देख थाना पर मौजूद पुलिस कर्मियों के हाथ पांव फूलने लगे और डरकर हट गए। इसके बाद दो सिपाहियों ने आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करछना में ले जाया गया।