करछना: बोधा का पूरा बराव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से आम के पेड़ के नीचे बैठे एक युवक की मौत, दूसरा घायल
करछना क्षेत्र के खजूरी गांव के गोसाई का पूरा के रहने वाले अंकित कोटार्य पुत्र बृजमोहन सोमवार दोपहर 3 बजे के करीब गांव के अफसार अली पुत्र अंसारी अली के साथ बोधा का पूरा बराव में बकरियों के खाने लिए पत्ती तोड़ने के लिए घर से निकले हुए थे। तभी बरसात से बचने के लिए दोनो पेड़ के नीचे छिप गए थे। आकाशीय बिजली गिरने से अंकित की मौके पर मौत हो गई,साथी घायल।