बाड़मेर: जिले में लोकसभा चुनाव को लेकर एसएसटी की टीमें संवेदनशील क्षेत्र के महत्वपूर्ण मार्गों पर नाके लगाकर कर रही है निगरानी
Barmer, Barmer | Mar 29, 2024 जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत जैन ने बताया कि जिले की सभी विधानसभा क्षेत्र में एसएसटी की टीमों द्वारा चेक पोस्ट लगाकर वाहनों की निष्पक्षता के साथ जांच की जा रही है तथा आचार संहिता की अवहेलना करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई हो रही है। शराब, नकदी,विस्फोटक सामग्री के साथ परिवहन एवं सामाजिक तत्वों की आवाजाही पर विशेष रूप से नजर रखी जा रही है।