बाड़मेर: बाड़मेर के कवास में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रेलर, नहीं हुई कोई जनहानि
Barmer, Barmer | Mar 29, 2024 बाड़मेर के कवास में शुक्रवार को अनियंत्रित होकर ट्रेलर पलट गया। बाड़मेर के कवास ओवर ब्रिज पर 20 फीट नीचे ट्रेलर पलटी खाकर गिर गया। ट्रेलर के पलटने से ट्रेलर पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। गनीमत रही की ट्रेलर पलटने (हादसे) में कोई जनहानी नहीं हुई।