बक्सर: जिले के 30 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू
Buxar, Buxar | Feb 1, 2025 शनिवार को जिले के 30 परीक्षा केंद्रों पर इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा का शुरू हो गई। सुबह 9 बजे तक हीं पहली पाली के परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश दिया गया। इसके बाद गेट बंद कर दिया गया। बक्सर अनुमंडल अंतर्गत कुल 19 परीक्षा केंद्र एवं डुमरांव अनुमंडल अंतर्गत कुल 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।