कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े के निर्देशानुसार शनिवार को अनुविभागीय अधिकारी राजस्वसंतोष तिवारी की अध्यक्षता में दतिया विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) की समीक्षा बैठक जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाईट) में सम्पन्न हुई।बैठक के दौरान श्री तिवारी ने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के अंतर्गत चल रहे मतदाता सूची सत्यापन संबंधी जानकारी दी.