सागर नगर: सागर जिला कांग्रेस कमेटी ने ईद उल फितर के अवसर पर मुस्लिम भाइयों को पेश की मुबारकबाद
ईद उल फितर के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण के तत्वाधान में कांग्रेसजनों ने ईदगाह से लौट रहे मुस्लिम भाइयों को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी पार्षदगण एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। स्थानीय भोपाल रोड पर ईदगाह में ईद की नमाज आकर लौटने वाले मुस्लिम समाज के लोगों को ईद की बधाई दी।