भीलवाड़ा: हरि शेवा धाम में सर्व हिन्दू सनातन समाज की बैठक सम्पन्न, 17 मई से 15 जून तक अधिक मास में होंगे विविध कार्यक्रम
भीलवाड़ा। अधिक मास (पुरुषोत्तम मास) के पावन अवसर पर नगर में स्थित हरि शेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर में 17 मई से 15 जून 2026 तक विविध धार्मिक सेवा-सुमिरन कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन ने बताया कि आज रविवार को सर्व हिन्दू सनातन समाज की बैठक सम्पन्न हुई। पूरे महीने भक्तिमय वातावरण में पूजा-पाठ, यज्ञ, कथा और सत्संग होंगे।