मंडी: अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव-2024 के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग मंडी ने कसी कमर, मोबाइल फूड टेस्टिंग वैन भी होगी स्थापित
Mandi, Mandi | Feb 26, 2024 खाद्य सुरक्षा विभाग मंडी के सहायक आयुक्त लीलाधर ठाकुर ने सोमवार को कहा कि अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के दौरान मेला स्थल में मोबाइल फूड टेस्टिंग वैन को स्थापित किया जाएगा। इसके साथ बाहरी क्षेत्रों से आने वाले दुकानदारों के अस्थाई लाइसेंस विभाग द्वारा बनाए जाएंगे। मेले के दौरान नियमानुसार खाद्य सामग्री की ब्रिक्री न करने पर मौके पर उसे नष्ट किया जाएगा।