मंडी: अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव-2024 की तैयारियों की उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने सोमवार को की समीक्षा
Mandi, Mandi | Feb 26, 2024 उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने सोमवार को मेले में देव समाज की परंपराओं के संपूर्ण सम्मान की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने इसे लेकर अधिकारियों को समय से सभी प्रबंध करने के निर्देश दिए। उन्होंने मेले में पधारने वाले देवी देवताओं के आदर-सत्कार तथा देवलुओं के लिए ठहरने, खाने, बिजली, पेयजल एवं स्वच्छता सबंधी सारी व्यवस्था की जानकारी ली तथा जरूरी मार्गदर्शन किया।