सोनो: चकाई में नाले के विवाद में किशोर पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, एक आरोपी को किया गया गिरफ्तार
Sono, Jamui | Jul 2, 2026 चकाई थाना क्षेत्र के जलखरिया गांव में नाले के गंदे पानी के बहाव का विरोध करने पर पड़ोसियों ने एक 17 वर्षीय किशोर पर जानलेवा हमला कर दिया। इस संबंध में पीड़ित करण कुमार राय पिता- भगवान राय ने चकाई थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।गुरुवार को दो बजे थाना प्रभारी ने कहा एक को गिरफ्तार किया गया।