🚩 क्षत्रिय दशहरा मिलन समारोह, राजपुर 🚩
आज राजपुर में आयोजित क्षत्रिय दशहरा मिलन समारोह में प्रतिभाग कर समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं एवं सम्मानित साथियों के बीच उपस्थित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
ऐसे आयोजन हमारी गौरवशाली परंपराओं, संस्कारों, स्वाभिमान और सामाजिक एकता को मजबूत करने का कार्य करते हैं। हमारा इतिहास शौर्य, त्याग, वीरता और धर्म की रक्षा की प्रेरणा देता है। हमें अपने गौरवशाली इतिहास से प्रेरणा लेकर समाज में एकता, भाईचारे और आपसी सहयोग की भावना को और मजबूत करना चाहिए।
🙏 समाज की एकता, सम्मान और उत्थान ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है।
🚩 जय क्षत्रिय समाज! जय श्रीराम! 🚩
Sikandra, Kanpur Dehat | Oct 21, 2026