गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया नगर निगम में 29 मई को सशक्त स्थाई समिति का चुनाव होगा, चुनावी सरगर्मी तेज
गया नगर निगम में लंबे इंतजार के बाद सशक्त स्थाई समिति का गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।राज्य सरकार के निर्देश कर नगर निगम सहित नगर परिषदों में 29 मई को चुनाव सम्पन्न कराया जाएगा।चुनाव की तिथि घोषित होते हीं चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है।डीडीसी सह निर्वाची पदाधिकारी शैलेश कुमार ने शुक्रवार की सुबह 11 बजे बताया कि चुनाव की लगभग सभी तैयारिया पूरी कर ली गई है।