पटना ग्रामीण: भाकपा माले ने काला कपड़ा पहनकर SIR वापस लेने की मांग के साथ बिहार विधानसभा परिसर में किया प्रदर्शन
बिहार विधानसभा परिसर में सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे भाकपा माले के नेताओं ने काला कपड़ा पहनकर प्रदर्शन किया। वोटर लिस्ट पुनरीक्षण के खिलाफ यह प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन कर रहे भाकपा माले के नेताओं ने हाथों में बैनर लेकर SIR को वापस लेने की मांग की। इस दौरान वोटर लिस्ट पुनरीक्षण के फैसले के खिलाफ नारेबाजी भी की गई।