बस्ती: मड़वा नगर मोहल्ले में देह व्यापार के अड्डे पर पुलिस ने मारा छापा, कई महिलाएं और पुरुष पकड़े गए
Basti, Basti | Apr 16, 2025 बस्ती जिले के मड़वा नगर मोहल्ले में देह व्यापार के अड्डे पर पुलिस ने छापा मारा है। जिसमें सीओ सिटी ने मुखबिर की सूचना पर मौके पर पहुंचकर घटना स्थल से 9 महिलाएं तथा 6 पुरुष को गिरफ्तार किया है। घटना की जानकारी जब जिले के पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के पास पहुंची तो उन्होंने अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह को आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देशित किया है।