बस्ती: थन्हवारपुर गांव में जारी श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन कथावाचक सुरेंद्र शास्त्री जी ने सुनाई मनु शतरूपा की कथा
Basti, Basti | Apr 16, 2025 थन्हवारपुर गांव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन अयोध्या धाम से पधारे सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित सुरेंद्र शास्त्री जी महाराज ने श्रोताओं को महाराज मनु व उनकी पत्नी महारानी सतरूपा के प्रसंग की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि मनु व सतरूपा से ही मनुष्य की उत्पत्ति हुई। कथा को सुनकर श्रोता भाव विभोर हो उठे।