🚨 पारोली में फिल्मी स्टाइल में पीपल के पेड़ से कूदा युवक
भीलवाड़ा जिले के पारोली कस्बे के ढोला चौराहे पर गुरुवार शाम एक युवक ने होटल पर चाय पीने के बाद अचानक पास के पीपल के पेड़ पर चढ़कर करीब 20 फीट ऊंचाई से छलांग लगा दी।
घटना में युवक घायल हो गया, जिसे पुलिस ने तुरंत पारोली अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।
👤 घायल की पहचान भैरूलाल मीणा (30), निवासी रोपा के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार युवक नशे का आदी बताया जा रहा है।
👮 पुलिस घटना के कारणों और पूरे मामले की जांच कर रही है। फिलहाल किसी प्रकार का आपराधिक मामला दर्ज नहीं किया गया है।
#Paroli #Bhilwara #Rajasthan #BreakingNews #LocalNews BhilwaraFocus RajasthanFocus ViralNews PoliceInvestigation
Beejoliya, Bhilwara | Aug 6, 2026