कैंट स्टेशन के पास पुलिस कमिश्नर के नेतृत्व में चला चेकिंग अभियान, संदिग्ध लोगों की तलाशी ली गई
वाराणसी में अपराधियों पर नकल कसने एवं यातायात की व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल सड़क पर उतरे। इस दौरान उनके साथ डीसीपी गौरव बंसवाल एवं एसीपी गौरव कुमार थे। पुलिस ने बिना नंबर के गाड़ियों का चेकिंग चलाया संदिग्ध लोगों से पूछताछ की।पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने बताया कि शहर के विभिन्न स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा।