रफीगंज: पौथु पुलिस ने लट्टा गांव से दो वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
पौथु पुलिस ने लट्टा गांव निवासी उपेंद्र शर्मा एवं रमाकांत शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। शनिवार अपराह्न 3 बजे पौथू थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि रफीगंज थाना में दर्ज प्राथमिकी संख्या113/2005 में आरोपित हैं। दोनों के विरुद्ध औरंगाबाद न्यायालय से वारंट निर्गत है। इसी के आलोक में टीम गठित कर दोनों को इनके घर गिरफ्तार कर लिया गया।