बीकानेर पुलिस का बड़ा एक्शन, 3.21 करोड़ रुपये का 130 मामलों के नशे का नष्टीकरण
नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बीकानेर पुलिस ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले के विभिन्न मामलों में जब्त किए गए करोड़ों रुपये मूल्य के अवैध मादक पदार्थों का नियमानुसार नष्टीकरण किया। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा की मौजूदगी में गठित ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी की उपस्थिति में संपन्न हुई।
पुलिस के अनुसार जिले में दर्ज 130 मामलों में जब्त किए गए मादक पदार्थों का वैज्ञानिक एवं कानूनी प्रक्रिया के तहत नष्टीकरण किया गया। इस दौरान 2013 किलोग्राम डोडा पोस्त, 10.767 किलोग्राम गांजा, 302.73 ग्राम एमडी, 343.54 ग्राम स्मैक, 54.83 ग्राम एमडीएमए तथा 59 नशीली गोलियों को नष्ट किया गया।
इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) चक्रवर्ती सिंह राठौड़ सहित ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।
#bikaner #rajasthan #bikanernews #bikanerpolice #ipsmridulkachawa