बड़ी सादड़ी: बड़ी सादड़ी रामधुन में गूंजे भक्ति स्वर, प्रतियोगिता की दी गई जानकारी
श्री सिद्ध पंचमुखी बालाजी सेवा संस्थान द्वारा 228वीं रामधुन का आयोजन किया गया। रामधुन आनंदधाम श्रीरामद्वारा से शुरू होकर कानोड़ दरवाजा स्थित मोहन तेली के निवास पर संपन्न हुई। यात्रा आमेटा गली, प्रजापत मोहल्ला, झाला गली और मेनारिया गली से होकर निकली। भक्तों ने सामूहिक रूप से विजय मंत्र और हनुमान चालीसा का पाठ किया।