हसनपुर: हसनपुर में नीति आयोग की टीम का निरीक्षण, आकांक्षी प्रखंड योजना के विकास कार्यों की समीक्षा की
समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड में नीति आयोग की टीम ने आकांक्षी प्रखंड विकास कार्यक्रम के तहत विभिन्न पंचायतों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। टीम ने केंद्रों में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली और मानक के अनुरूप सेवाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इस दौरान महत्वपूर्ण स्थलों का भी भ्रमण किया गया।