आबकारी विभाग की अवैध हाथभट्टी मदिरा के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी ।
बिजावर, कंजरपुरा ,भरगवा आदि क्षेत्रों में अवैध मदिरा के अड्डों पर छापा।
सागर के बंडा जहरीली शराब कांड के उपरान्त चलाये जा रहे 'विशेष अभियान' के तहत की गयी कार्यवाही।
आज दिनांक 08/09/26 को कलेक्टर महोदय छतरपुर के निर्देश तथा जिला आबकारी अधिकारी अमृता जैन के नेतृत्व में बिजावर वा बिजावर से सटे क्षेत्रों पर आबकारी विभाग की टीम द्वारा सघन दबिश दी गई। आबकारी वृत्त बिजावर के ग्राम कंजरपुर, भरगावा , बिजावर लोकल आदि स्थलों पर स्थित कच्ची मदिरा निर्माण के अवैध डेरा पर कारवाही की गई।
कार्यवाही में मौके पर कई स्थलों पर सैकड़ों डिब्बों में गुड तथा महुआ लाहन मिला ।
जिसकी मात्रा लगभग 1700 kg से अधिक रही साथ ही 20 से अधिक मदिरा निर्माण की भट्ठियों को मौके पर नष्ट किया गया । सम्पूर्ण कार्यवाही में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 12 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। कार्यवाही में 74 लीटर हाथभट्टी मदिरा को जप्त किया गया। जप्त मदिरा ,महुआ लाहन और मदिरा निर्माण सामग्री की कुल कीमत लगभग 1,19000 रुपए आंकी जा रही है। वरिष्ठ अधिकारियों ने जानकारी देते हुए कहा कि आगे कार्यवाहियां जारी रहेंगी।