प्रशासन मुस्तैद : डीएम व एसपी ने परखीं यूपी टेट की व्यवस्थाएं
सीतापुर। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UP TET) 2026 को पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सीतापुर जिला व पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया।
गुरुवार को जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. और पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने संयुक्त रूप से जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों आलाधिकारियों ने परीक्षा कक्षों में जाकर सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता को बारीकी से परखा। साथ ही अभ्यर्थियों की चेकिंग, प्रवेश प्रक्रिया और सुरक्षा प्रोटोकॉल की व्यापक समीक्षा की।
डीएम और एसपी ने केंद्र व्यवस्थापकों व सुरक्षा में तैनात पुलिस बल को कड़े निर्देश दिए कि ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। परीक्षा को पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने पर विशेष बल दिया गया। निरीक्षण के दौरान केंद्रों पर सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं और कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह सामान्य रही। जनपद में परीक्षा शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित और सुरक्षित वातावरण में आयोजित की जा रही है, जिससे अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
#UPTET2026 #UPTETExam #SitapurAdministration #SitapurPolice #DMSitapur #SPSitapur #UPPolice #FairExam #SitapurNews #UPGovernment