बड़ी सादड़ी: फाचर गांव में 17 मई से शुरू होगी श्रीमद्भागवत कथा
बड़ीसादड़ी तहसील के फाचर (भगवतपुरा) गांव में 17 से 23 मई तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होगा। कार्यक्रम श्री नंदी भगवान और श्री गरुड़ जी की प्राण प्रतिष्ठा तथा गौमाता के सम्मान में आयोजित किया जा रहा है। श्री रामद्वारा दिव्य आनंद धाम बड़ीसादड़ी के स्वामी अनंतराम शास्त्री महाराज प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक हरि कथा सुनाएंगे।