संडीला: बेनीगंज के करीमनगर में महिला से अभद्रता करने के आरोप में 4 आरोपित गिरफ्तार, सीओ लक्ष्मीकांत गौतम ने दी जानकारी
Sandila, Hardoi | Jun 19, 2026 बेनीगंज के करीमनगर निवासी रतिमाला पत्नी सुरेन्द्र द्वारा थाना बेनीगंज पर तहरीर दी गई थी कि पड़ोसी साकिर ,आकिर ,यूनुस और दिलशाद ने उसके साथ गाली- गलौज, मारपीट व अभद्रता की,पुलिस ने केस पंजीकृत कर नामजद 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की जा चुकी है। उक्त प्रकरण की जांच में यह तथ्य प्रकाश में आया कि दोनों पक्षों के मध्य जमीनी विवाद था ।