संभाग आयुक्त श्री एसएन राठौर ने कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति के साथ शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय कबीरधाम की प्रबंधकारिणी समिति की बैठक लेकर स्वास्थ्य सुविधाओं, मानव संसाधन एवं आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता की समीक्षा की।
तात्कालिक जरूरतों के लिए जीवन दीप समिति से मानव संसाधन की वैकल्पिक व्यवस्था, अग्नि सुरक्षा, पार्किंग, लॉन्ड्री एवं स्टोर रूम की सुविधा विकसित करने तथा 100 एमबीबीएस सीटों के अनुरूप 650 बिस्तरीय अस्पताल के प्रस्ताव पर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
#Healthcare #MedicalEducation #HealthInfrastructure #Kabirdham