पाली: अमझरा स्थित NH-44 पर वन वे होने के कारण हाईवे पर लगा लगभग तीन किलोमीटर लंबा वाहनों का जाम, वीडियो हुआ वायरल
Pali, Lalitpur | Apr 16, 2026 NH-44 स्थित अमझरा घाटी के पास हाईवे पर चल रहे मरम्मती करण कार्य के चलते वन वे होने के कारण बुधवार रात्रि के समय वाहनों का लगभग 3 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जिसके चलते लोग परेशान दिखे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची नाराहट पुलिस द्वारा जाम को खुलवाने का प्रयास किया जा रहा था। ताकि यातायात व्यवस्था को सुचारु किया जा सके।